सरस्वती विद्या मंदिर एवं श्रीजी बाबा बालिका विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य का विकास करना- ख्यालीराम

मथुरा। श्रीजी बाबा सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर एवं विनोद कुमार कोयला वाले सरस्वती विद्या मंदिर भारतीय संस्कृति एवं अपने मान बिन्दुओं को प्रतिस्थापित करते हुए बालक एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को समर्पित है। इसी कारण यहां के होनहार छात्र शैक्षिक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बने हुए हैं। वह शिक्षा क्षेत्रा के विभिन्न आयामों में कीर्ति पताका फहराते हुए अपने वार्षिकोत्सव समारोह 2014-15 का आयोजन कर रहे हैं। यह समारोह विद्यालय के वार्षिकोत्सव के रूप में विभिन्न रंगारंग एवं शारीरिक कार्यक्रमों के साथ 20 दिसम्बर 2014 को सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि मानव संसाधन राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया रहे एवं अध्यक्षता सुरेशचन्द्र सुपारी वाले और अतिथि सम्मान विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम जी को दिया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ख्यालीराम एवं सुरेशचन्द्र ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व विद्यालय के छात्र छात्राओं ने घोष वादन करते हुए स्वास्तिक, भारतमाता आदि अनेक आकृतियों का निर्माण कर वातावरण को गुंजायमान करते हुए उपस्थित दर्शकों के हृदय में देशभक्ति का ज्वार उठा दिया। तदोपरान्त माँ सरस्वती की वन्दना के साथ कार्यक्रम का श्रीगणेश हुआ। तथा स्वागत गान, जीवन्त गान, जिमनास्टिक, विवेकानन्द नाटक, कठपुतली डांस, भक्ति में शक्ति, मयूर नित्य एवं पन्ना धय पर मनमोहक नाटक का प्रदर्शन किया। इसमें अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रबन्धक बीरेन्द्र बंसल ने कराया और विद्यालय की निर्देशिका डा0 दीपा अग्रवाल ने विद्यालय की प्रगति प्रस्तुत की तथा धन्यवाद ज्ञापन इंजी. के.डी. अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में राजाबाबा, डा0 चन्द्रभान गुप्ता, डा. रोशनलाल, जगदीश प्रसाद, कृष्णदयाल अग्रवाल, गिरीश सर्राफ, सरोज जुनेजा, हिमानी वाष्र्णेय, सोनल अग्रवाल, विशाल रुहेला, रविकान्त गर्ग, अजय शर्मा, राकेश चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti