सरस्वती शिशु मंदिर में छात्रों मनाया दीपोत्सव पर्व

मथुरा। सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में दीपोत्सव पर्व व स्वामी रामतीर्थ जयंती के अवसर पर विभिन्न संकुल प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। तथा बच्चों को स्वस्थ्य रहने के लिए पटाखे न चलाने की नसीहत दी गई। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष काष्र्णि डा. अशोक अग्रवाल ने वैदिक गणित प्रश्नमंच प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले माधव शर्मा व अंताक्षरी प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को राजीव कृष्ण ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर डा. अशोक अग्रवाल ने छात्रों से कहा कि पटाखों से निकलने वाला धुंआ श्वास के साथ अंदर जाकर बीमारियां पैदा करता है, इसलिए पटाखे चलाने से बचे। जिससे धन और स्वास्थ्य दोनों की रक्षा हों। 

कार्यक्रम में अंशुल अग्रवाल, विजय अग्रवाल बंटा, अशोक अरोड़ा, अर्जुन सिंह, धर्म सिंह, मदन मोहन गौतम, विजय कुमार, अंजू सिंह, नीरू भुवनेश, रंजिता, ममता, प्रीति, आरती, अनभूति, पारूल गुप्ता, ज्योति गौड़ व प्रधानाचार्य श्याम पाल, प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti