मथुरा। सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर मथुरा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर नन्हें-मुन्हें छात्र-छात्राओं की फैंसी डेªस प्रतियोगिता का आयोजन आज होगा। जिसमें नन्हें बच्चे राधाकृष्ण के रूप में अपनी अलौकिक छठा बिखेरेंगे। विद्यालय प्रधानाचार्य श्यामपाल सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले राधाकृष्ण रास, रसिया गीत व आरती होगी। मुख्य अतिथि ओम विष्णु पार्थ 1008 श्री श्री मद भक्ति वेदांत माधव गोस्वामी महाराज गौड़िया मठ एवं कार्यक्रम अध्यक्ष सीए, सीएस डा. मनोज अग्रवाल होंगे। प्रधानाचार्य ने आज शुक्रवार को प्रातः साढ़े आठ बजे से श्रीराधाकृष्ण की अलौकिक झांकी के दर्शन की अपील आमजन से की है।





