मथुरा। अपर जिलाधिकारी एवम जिला स्टाम्प अधिकारी जे.एस. मिश्र ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश ;स्टाम्पद्ध सम्पत्ति का मूल्यांकन नियमावली,1997 के नियम 4 के अधीन जनपद में भूमियों की प्रस्तावित नवीन वार्षिक मूल्यांकन दर सूची पर जन सामान्य से प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 07 सितंबर को अपरान्ह 2ः30 बजे कलेक्टेकृट स्थित सभाकक्ष में एक बैठक आहूत की गयी है जिसमें समस्त आपत्तिकर्त्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। समस्त आपत्तिकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि वह अपनी आपत्ति के सम्बन्ध में साक्ष्य सहित उक्त बैठक में नियत दिनांक व समय पर कलेक्ट्रेट स्थित सभागक्ष में उपस्थित होने का कष्ट करें।





