
मथुरा। सर्वोदयी ब्राहमण विकास संस्थान द्वारा हरवर्ष की भांति इस वार भी मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम स्थानीय मसानी स्थित चित्रकूट पर 12 अक्टुबर को दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में कक्षा 10 व 12, स्नातक व स्नात्तोतर एवं अन्य व्सवसायिक पाठ्यक्रमों में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 400 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अब तक 436 छात्र छात्राओं द्वारा अपनी अंक तालिकाएं प्रस्तुत की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना है जिससें समाज में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जा सकें। सचिव नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारी दी गई हैं। छात्राओं की सूची तैयार कर ली गई है कार्यक्रम में सर्वप्रथम उच्च अंक प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों को कम्प्यूटर, तथा द्वितीय श्रेणी वालों को टेवलेट व तृतीय सम्मान के रूप में नोटबुक पत्र प्रदान किये जायेगे। इसी के साथ तीन बच्चों को 11 सौं रूपयें की नगद धनराशि महन्त परमेश्वर दास आचखर्य की स्मृति में दिये जायेगे। लक्ष्मी ग्रुप के चैयरमैन पं0 गजेन्द्र शर्मा ने कहा कि संस्थान द्वारा सामाजिक कार्यो में अग्रणी भूमिका रखनें वाले समाजसंेवियों को भी सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने समाज के लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की हैं। बैठक में नारायण प्रसाद शर्मा, विजय गोड़, कृष्ण कुमार शर्मा, मुन्ना भईया, अनिल कौशिक, यूडी शर्मा, योगेन्र्द शर्मा, हरीबाबू शर्मा, कृष्ण मुरारी दीक्षित, रमेश दत्त शर्मूा, महेन्द्र दत्त आचार्य, घनश्याम हरियाणा, दिवाकर आचार्य, बीएल तिवारी, प्रदीप शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS