सर्वोदयी ब्राह्मण संस्थान के सोहनलाल बने अध्यक्ष

त्रिवार्षिक चुनाव के बाद एकत्र हुए सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के सदस्य 

मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान की त्रिवार्षिक चुनाव सम्बन्धी बैठक पं. राम नरेश गौतम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चुनाव अधिकारी नगेन्द्र मोहन आचार्य द्वारा संविधान पढ़ कर सुनाया गया। पं. रमेश दत्त शर्मा द्वारा अध्यक्ष पद हेतु पं. सोहन लाल शर्मा तथा मंत्री नारायण प्रसाद शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया। सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु पं. सोहन लाल शर्मा तथा मंत्री नारायण प्रसाद शर्मा का समर्थन किया गया। सभी ने एक स्वर में कहा कि संस्थान को पिछले वर्षों की भांति आगे भी इसी प्रकार सुचारू रूप से कार्य होते रहने की कामना की गई। इस अवसर पर 20 विशेष सदस्य चुने गये हैं। मंत्री नारायण प्रसाद शर्मा को अधिकार दिये गये हैं कि चयनित सदस्यों में से अगली बैठक में कार्यकारिणी घोषित करेंगे। बैठक में श्रीनाथ शास्त्री, पुष्पा शर्मा की माताजी शिवदेवी शर्मा, मोहन लाल प्रेमी मथुरिया के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा को शान्ति हेतु प्रार्थना की गई। बैठक के मुख्य रूप से कृष्ण वल्लभ मिश्रा, अनिल कौशिक, मुकट मणि शर्मा, दिवाकर आचार्य,  श्रीकान्त शास्त्री, केसी गौड़, खेमचन्द शर्मा, घनश्याम हरियाणा, राजकुमार शर्मा, चन्द्र किशोर शर्मा, भगवान साहू, संजीव शर्मा, राज नारायण गौड़, ललित स्वामी, श्रीनाथ मिश्रा, देवकिशन शर्मा, मनीष शर्मा, पंकज शर्मा, राहित गौड़, गणेश चन्द शर्मा, सुधाकर आचार्य, राम गोपाल शर्मा, अवधेष गौतम, कन्हैया लाल शर्मा, ओम प्रकाश, देवकी नन्दन गोड़, मनोज शर्मा, कृष्ण मुरारी दीक्षित, महेन्द्र दत्त आचार्य, अक्षय भारद्वाज, डा. जमुना शर्मा, गायत्री शर्मा आदि उपस्थित थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti