ससुर-साले ने जीजा से की मारपीट

मथुरा। पिता द्वारा जबरन लड़की से तलाक का दबाव डालने पर आज ससुर और उसके बेटे ने अपने जीजा के साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार शकील पुत्र साबू निवासी छरौरा जैंत का विवाह दो माह पूर्व राधेश्याम कालोनी निवासी शरीफ की पुत्री रूबी के साथ हुआ था लेकिन तभी से रूबी का पिता शरीफ अपने दामाद से पांच लाख रूपये की मांग कर रहा था। न देने पर उसने अपने दामाद पर बेटी से जबरन तलाक कराने का दबाव डाला तथा अपनी पुत्री को उसके पास से ले आया और अज्ञात जगह पर उसे छोड़ दिया। आज सुबह करीब साढे आठ बजे शकील को उसके ससुर शरीफ ने अपने घर बुलाया। इसके बाद शकील और उसके बेटी आसिन ने शकील पर तमंचा तान दिया और मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया है। शकील का कहना था कि वह अपनी पत्नी से तलाक देना नहीं चाहता लेकिन उसका ससुर जबरन उससे तलाक देने का दबाव डाल रहा है और पांच लाख रूपये की मांग कर रहा है। पीडि़त ने बताया कि आसीन ने उसकी जेब में रखे साठ हजार रूपये भी निकाल लिये। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti