सर्वाधिक खरीद जनपद जीबी नगर एवं अलीगढ़ मंडल में हुई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर गेहॅू के लिए रबी विपणन वर्ष 2015-16 में मूल्य सर्मथन योजना के अन्तर्गत सहकारिता विभाग में नोडल एजेंसी यू0पी0कोआपरेटिव फेडरेशन लि0 (पीसीएफ) एवं उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लि0 के माध्यम से क्रमशः 2854 एवं 759 तथा कुल 3613 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये थे। इनमेें पीसीएफ तथा यूपीएसएस के स्वयं के क्रय केन्द्र एवं पैक्स, जिला सहकारी संघ, क्रय विक्रय समितियों, ब्लाक यूनियन, केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार के क्रय केन्द्र सम्मिलित हैं।
विभाग के प्रमुख सचिव शैलेष कृष्ण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गेहॅू खरीद दिनांक 02 अप्रैल से 15 जून तक की गयी जिसमें सहकारिता विभाग द्वारा 10.41 लाख मै0टन गेहॅू खरीदा गया जिसमें कुल 229729 कृषक लाभान्वित हुए जो आवन्टित लक्ष्य का 61.25 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष सहकारिता क्षेत्र में कुल 4.07 लाख मै0 टन की खरीद हुई थी। इस प्रकार इस वर्ष विगत वर्ष से लगभग 155 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वर्ष आवन्टित लक्ष्य के अनुसार जनपद जी0बी0 नगर एवं मंडल अलीगढ़ में अधिकतम खरीद की गयी।





