सांसद निधि से होंगे विभिन्न विकास कार्य

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने नगर के जर्जर जगन्नाथ पुरी प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण हेतु सांसद प्रतिनिधि द्वारा रखे गये प्रस्ताव पर अपनी सहमति देते हुए कार्य प्रारम्भ कराने की स्वीकृति प्रदान की। 

डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद निधि से कराये जाने वाले कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उनके प्रस्ताव पर सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा ने नौहझील व नन्दगाॅव कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालयों हेतु 25 लाख रू0 सांसद निधि से दिलाने हेतु अपनी सहमति दी। 

सांसद प्रतिनिधि श्रीशर्मा के मांग पर डीएम ने सांसद निधि से कराये जाने वाले कार्यो के बोर्ड लगवाने पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी सहित अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti