सांसद ने किया 27 शिला पट्टिकाओं का अनावरण

 राजीव भवन परिसर में 27 शिला पट्टिकाओं का अनावरनण करती सांसद हेमामालिनी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता 

मथुरा। जनपद के सांसद व सिने तारिक हेमा मालिनी ने आज जिला मुख्यालय में राजीव भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत सांसद निधि से बनाई जा रही जनपद की 27 सड़कों का शिलान्यास किया। वहीं राजीव भवन में बनाये जाने वाले जनसुविधा केन्द्र का भी लोकार्पण किया। उक्त जनसुविधा केन्द्र के निर्माणं करीब 1.53 करोड़ों रूपयें की लागत से तैयार किया जायेगां। इस अवसर पर सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि उनका प्रयास है कि जनपद का चहुंमुखी विकास हो इसी श्रंखला में 27 सड़कों का शिलान्यास किया गया हैं। आगे अभी और भी विकास कार्य होने हैं। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेतागण भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मंगलवार को सांसद हेमामालिनी राजीव भवन स्थित नवनिर्मित जनसुविधा केन्द्र के लोकार्पण करने पहुंची। इस अवसर पर उन्होंने कक्ष में रखी 27 शिला पट्टिकाओं का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब अलग-अलग स्थानों पर बगैर पहुंचे उनके द्वारा उनकी निधि से होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे आने के बाद जनपद में इतने सारे विकास कार्य शुरू हुए हैं। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि विकास कार्यों का शिला पट्टिका पर उनका नाम हो, वह तो बस किसी भी तरह जनपद का विकास करना चाहती है। इसके अलावा उनके द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत प्रमुख पांच सड़कों के निर्माण व लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जाने वाली सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री से भी प्रार्थना की है कि उनके इस प्रयास को आगे बढ़ाया जाए। विदित हो कि जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा प्रखंड द्वारा करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से सड़कें बनाई जानी है। जिनका शिलान्यास सांसद हेमामलिनी करेंगी। जन सूचना केन्द्र के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपए की धनराशि का सहयोग राजीव भवन को दिया है बाकी जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण व्यय करेगा। इस केन्द्र के निर्माण पर करीब 13-14 लाख का खर्च आएगा। सांसद हेमामालिनी के अनावरण कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जनार्दन शर्मा, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, पूर्व विधायक चै. प्रणतपाल सिंह, अजय कुमार पोइया, रामकिशन पाठक, जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, संजय प्रताप सिंह, अनिल मालवीय आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा परियोजना निदेशक एके वाजपेयी, आरईएस के अधिशासी अभियंता एमपी शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti