
जतीपुरा में पत्रकारों को बिकास कार्याें की जानकारी देती सांसद हेमा मालिनी व भाजपा कार्यकर्ता
गोवर्धन। विकास खण्ड गोवर्धन के गाॅव अड़ीग में भाजपा सांसद हेमा मालिनी को पं0 मनोज शास्त्री द्वारा विधि विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना करा इण्टर लाॅकिंग सड़क का शिलान्यास कराया। गोवर्धन के गाॅव अंडी़ग में भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने 100 मीटर लम्बी इण्टर लाॅकिंग सडक का शिलान्यास किया। तत्पश्चात सिने स्टार भाजपा सांसद हेमा मालिनी अपने काफिले के साथ गिर्राज तलहटी स्थित गाॅव जतीपुरा पहुॅची जहाॅ पार्टी कार्यकर्ताओं सहित विमला देवी ने सांसद का पुष्प वर्षा व शाॅल उढ़ाकर जोशीला स्वागत किया। वही सांसद ने जतीपुरा की कोठारी गैस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि गोवर्धन के गाॅव अड़ीग में 100 मीटर इण्टर लाॅकिंग सड़क का कार्य कराया जा रहा है। और गोवर्धन में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये जल्द ही केन्द्र सरकार ओवर ब्रिज बनवाने जा रही है। जिसका कार्य करीव दो तीन माह के अन्तराल में शुरू होने जा रहा है। वही भाजपा के महामंत्री श्याम सुन्दर उपाध्याय ने सांसद हेमा मालिनी को जतीपुरा से गाॅठोली जाने वाले सडक मार्ग की मरम्मत कराने के लिये कहा। जहाॅ सांसद ने जल्द ही मार्ग की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर श्याम सुन्दर उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, ज्ञानेन्द्र सिंह राणा समाज सेवी, दीपक शर्मा, रघुवीर काका, प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, सत्तों ठाकुर, लालो प्रोहित, बाल मुकुन्द शर्मा, भगवान दास प्रोहित, हरेकृष्ण सैनी, सोनू ठाकुर ,जुगनू ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, सुनील बडोतिया पिच्चू बडोतिया आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS