मथुरा। राजीव भवन पहुंची सांसद हेमामालिनी को अधिवक्ताओं ने जनपद से होकर गुजरने वाली प्रमुख टेªनों व गोल्डन टेंपल मेल का कोसीकलां पर एक मिनट का स्थायी ठहराव कराने की मांग को लेकर सांसद हेमामालिनी को एक ज्ञापन सौंपा।
आज बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं द्वारा कई वर्षों से किए जा रहे संघर्ष के अंतर्गत अपनी बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने बताया कि उक्त टेªनों का कार्यालयों स्कूलों के समय जिला मुख्यालय की तरफ आने के कारण कोसीकलां स्टेशन पर ठहराव से आमजन के अलावा छात्र-छात्राओं को भी लाभ होगा। प्रतिदिन चार से पांच हजार यात्री दैनिक रूप से मथुरा जनपद के लिए आते हैं। जिन्हें इस ठहराव से लाभ होगा। ज्ञापन के दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ब्रजगोपाल शर्मा एवं पूर्व सचिव प्रदीप शर्मा, हरिओम शर्मा सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।
सांसद ने दिखाई राहुल के प्रति सहानुभूति
दो दिन पूर्व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जीएसटी बिल का विरोध करने के मामले पर ‘बेचारा’ कहने पर आज सांसद ने उनसे सहानुभूति दिखाई। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे उनसे सिम्पैथी है, वैसे वे यह जानकारी थोड़ा विचलित जरूर आई कि कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी इस टिप्पणी पर उनका पुतला तक फूंक डाला। आगे उन्होंने कुछ न कहकर सिर्फ इतना ही कहा कि उन्हें राहुल से सिम्पैथी है।





