
यमुना रक्षक दल के पदाधिकारी पत्रकार वार्ता करते हुए
बंगाली घाट पर यमुना रक्षक दल के शहर कार्यालय का उद्घाटन हुआ
मथुरा। यमुना आन्दोलन को शहर में धार देने के लिये काशीबाई धर्मशाला, बंगाली घाट पर शहर कार्यालय का यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने अन्य पदाधिकारियों के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया गया जिसकी कमान दल के शहर अध्यक्ष एडवोकेट अरूण चतुर्वेदी के हाथ में सौंपी गई है। दल द्वारा शहर कार्यालय पर मंगलवार को बैठक आयोजित की जिसमें यमुना अपने स्वच्छ निर्मल रूप में पुनः ब्रजवासियों को दर्शन दे इसके लिये दल द्वारा दिल्ली जा सांसदों को चेताया जायेगा ताकि केन्द्र सरकार गंगा के साथ साथ ब्रजवासी और यमुना भक्तों की भावनाओं देखते हुये यमुना को सफाई अभियान में सम्मिलित कर उसके अविरल स्वरूप के लिये कार्य करें। सरकार को यमुना की ओर आकृष्ट कर यमुना अविरल निर्मल स्वरूप में लाने हेतु दल के कार्यकर्ता कल (आज) 16 जुलाई को दिल्ली जाकर सांसदों को हरियाणा के हथिनीकुण्ड पर कैद यमुना जल और मथुरा के विश्राम घाट का यमुना जल बोतलों में भर कर भेंट किया करेगें। जिसके लिये दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दर्जनो की संख्या में बुधवार दोपहर को मसानी तिराहे स्थित ब्रजकला केन्द्र से अपने निजी वाहनों के द्वारा मथुरा से दिल्ली के लिये यमुना जल लेकर रवाना होगें। दल के अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि ब्रज में हर वर्ष 8 करोड़ से अधिक आने वाले श्रद्धालुओं व ब्रज में रह रहे ब्रज वासियों का आस्था और जीवन यमुना के प्रदूषित विषैले जल के कारण खतरे में है। इसलिये दल द्वारा दिल्ली जाकर सांसदो और पार्टीयों के नेताओं को यमुना जल बोतलों में भेंट कर उन को यमुना के साथ हो रहे अन्याय से अवगत कराया जायेगा। यमुना जल के साथ साथ सभी सांसदो और नेताओं को ज्ञापन सौंपा जायेगा जिसमें केन्द्र सरकार से हथिनी कुण्ड से यमुना जल छोड़ने व शहरों में यमुना किनारे सामानान्तर नाले निर्माण की मांग रखी जायेगी। दल के उपाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि दोनो जगहों के यमुना जल के टीडीएस परीक्षण में हथिनीकुण्ड का 62 तथा मथुरा का मापन क्षमता से अधिक टीडीएस का आंकडा पाया गया। इस आंकड़े से भी सांसदों को अवगत करा उन्हे चेताया जायेगा। इस अवसर पर दल के महासचिव रमेश सिसौदिया, सचिव अब्दुल जब्बार, प्रदेश सचिव हाशिम खाॅ, मोहित यादव, राजेन्द्र भगत, शिवदत्त चतुर्वेदी, गोपाल पाण्डे, अनिल चतुर्वेदी, गोलू शर्मा, विवेक शर्मा, नरेन्द्र सांवरियाॅ, वामन चतुर्वेदी आदि उपस्थित थें।





