सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य मनाया वार्षिक समारोह

मथुरा। आशा स्कूल मथुरा ने तारापोर हाॅंल में अपनें वार्षिक समारोह का आयोजन किया इस समारोह में मुख्य अतिथी डाफने चैहान, जोनल प्रेसिडेंट, स्ट्राइक वन कोर आवा (आर्मी वाईव्स वेलफेयर ऐसोशिएशन) थी। आशा स्कूल के बच्चों के द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वार्षिक दिवस के पूर्व कार्यक्रमो में स्कूल के बच्चों के लिए नंेत्र शिविर और खेल दिवस का आयोजन किया गया। आशा स्कूल मथुरा की स्थापना 23 अगस्त 1992 में दिन दयाल उपाध्याय स्मारक ट्रस्ट के अंतर्गत हुई। तभी से आशा स्कूल आवा के संरक्षण मे कार्यरत है। आशा स्कूल का निर्माण मुख्यता अलग रुप से सक्षम बच्चों के लिए हुआ है। सैन्य तथा असैन्य परिवारों से 34 अलग रुप से सक्षम बच्चे इस स्कूल में अभी पढ रहें है। यह बच्चें विभिन्न बिमारीयों से पीडित जो की मानसिक मंदता से लेकर सुनने में परेशानी है। आशा स्कूल इन बच्चों को शिक्षा का अनुकूल वातावरण देता है ताकि वे अपने कौशल का विकास कर सके व अपनी शारीरिक, मानसिक क्षमता के अनुसार आत्मविश्वास के साथ विश्व का सामना कर सके।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti