आश्रम की वेशकीमती जमीन पर है, लोगों की नजर
घायल साधु सुबलदास शरीर पर बने चोटों के निशान दिखाता
सुबलदास की कुटिया जिसे दबाना चहाता है भूमाफिया साधू
मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग स्थित राधाकुण्ड में बीतीरात कुछ नामजदों ने एक साधु को एक घंटे तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ मारपीट कर डाली। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह साधु को सुरक्षित बचा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की बात कहते हुए मामला आश्रम की संपत्ति पर कब्जे के प्रयास का बताया। इससे पूर्व करीब 15 दिन पहले इन्हीं नामजदों ने उक्त साधु के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी सूचना लिखित रुप से थाना गोवर्धन को दी गई और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी पीडि़त साधु ने मिलकर सुरक्षा की गुहार की थी। अपनी हत्या की आशंका जताते हुए उक्त साधु ने आज फिर एसएसपी से मिलकर सुरक्षा की गुहार की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिर्राज परिक्रमा मार्ग स्थित कस्बा राधाकुण्ड के समाधि मंदिर श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी मंदिर के पुजारी सुवलदास शिष्य अनन्तदास निवासी बृजानंद घेरा, राधाकुण्ड थाना गोवर्धन के ऊपर बीतीरात कुछ लोगों ने हमला कर दिया और मारपीट कर उसे आश्रम के एक कमरे में बंधक बना लिया। साधु द्वारा शोर मचाए जाने पर निकट के घरों में रह रहे लोगों ने किसी तरह साधु को मुक्त कराया और इलाका पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंच इलाका पुलिस ने घटना की जानकारी ली तथा पीडि़त साधु को शीघ्र ही नामजदों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पीडि़त सुबलदास द्वारा आज पुनः एसएसपी को दी गई तहरीर के अनुसार उसे 30 अप्रैल2005 को महंत अनन्तदास शिष्य कंुजबिहारी दास महाराज, महंत गढ़ी गद्दीनशीन श्रीपाद रघुनाथदास गोस्वामी द्वारा महंत घोषित किया गया था तथा वह नियमित पूजा-अर्चना व महंताई का कार्य कर रहा है। लेकिन इस आश्रम की जमीन पर ब्रजानंद घेरा राधाकुण्ड निवासी श्यामसुंदर दास चेला मधुसूदन दास तथा तमालतला घेरा मोहन कृष्ण दास चेला अनन्तदास पंचायत घेरा निवासी राधाकृष्ण दास चेला मुरारीदास एवं व्यास घेरा राधाकुण्ड निवासी सुमनदास चेला अनन्तदास एवं श्रीकांत दास चेला भगतदास सहित नंदलाल दास चेला हरेकृष्ण दास आदि की नजरें लगी हुई हैं। ये लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं तथा 9 अप्रैल को प्रातः दस बजे जब वह पूजा-अर्चना कर रहा था, तो इन लोगों ने प्रार्थी को मंदिर में आकर घेर लिया और मंदिर में मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद वहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने चीख-पुकार सुन उसे बाहर निकाला। इसके बाद बीतीरात पुनः इन नामजदों ने उसके ऊपर हमला कर दिया और एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। पड़ौस के लोगों की मदद से किसी तरह वह मुक्त हुआ तथा इलाका पुलिस को फोन से जानकारी दी। एसएसपी ने पीडि़त साधू को नामजदों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने तथा उसकी सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
बाॅक्स में
कस्वा के लोगों की माने तो भूमाफिया साधू द्वारा कस्वा राधाकुण्ड की राजबाडी के सामने साधु कुटिया एवं मंदिर तोड कर बनाये जा रहे तीन मंजला फ्लेट की कुछ जमीन अष्ट सखी कुण्ड की है जिस जमीन पर सुप्रीम कोर्ट में बाद लम्बित है। कोर्ट की अवेहलना कर भू माफिया साधू तीन मंजिला फ्लेट वना रहा है। जो नियमानुसार गलत है।





