साधू ने की फांसी लगाकर आत्म हत्या

साधू ने की फांसी लगाकर आत्म हत्यानीवू के पेड़ पर लटका हुआ था मृतक साधू का शव

गोवर्धन । थाना गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग ंिस्थत संत निवास आश्रम में एक 45 बर्षीय साधू का शव पेड़ पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। घटना की जानकारी आश्रम के मेनेजर को लगने पर मामले की सूचना थाना गोवर्धन पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहॅुची थाना पुलिस ने मृतक साधू के पेड पर लटके शव को जमीन पर उतारा। पुलिस मृतक साधू के शव का पंचनामा भर पोष्डर्माउम के लिये भेज दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग स्थित संत निवास आश्रम में करीव 45 बर्षीय मृतक साधू 17 अक्टूवर को आया था। मृतक साधू 18 अक्टूवर की रात्री में आश्रम के पुजारी भगतदास त्यागी से  गिरिराज प्रभु की सप्तकोसिय परिक्रमा करने को कहकर गया था। जिसकी 19 अक्टूवर सुबह करीव 9 बजे आश्रम में लगे एक पेड पर फांसी के फंदा से शव लटका हुआ पुजारी भगतदास ने देखा तो पुजारी घवरा गया। और घटना की जानकारी आश्रम के मेनेजर को दी गई मेनेजर ने उक्त घटना की सूचना थाना गोवर्धन पुलिस की दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅची थाना पुलिस ने मृतक युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा और साधु के शव की शिनाख्त करने में जूट गई। साधू ने लाल कपडा पहने हुए थे। साधू के पास एक मोवाईल फोन तथा एक बेग मिला है। जिसके आधार पर साधू के शव की शिनाख्त कराई जा रही है। थाना प्रभारी बिकास कुमार तोमर ने बताया कि एक 45 बर्षीय साधू संत निवास आश्रम में आकर रूका था जिसका शव आज संत निवास आश्रम में लगे एक पेड पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। जिसकी शिनाख्त झल्लन झा निवासी बिहार बताया जा रहा है। मामले की जाॅच की जा रही है। जाॅच में स्पस्ट होने पर बिधिक कार्यवाही की जायेगी।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti