"सामाजिक विकास में पत्रकारों की भूमिका" पर गोष्ठी 31 को

मथुरा। इंटेलीजेन्स मीडिया एसोसिएशन (IMA) की मथुरा जिला कमेटी के तत्वावधान में 31 मई को "सामाजिक विकास में पत्रकारों की  भूमिका" विषय पर वृहद विचार गोष्ठी और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। एनएच-2 आगरा-दिल्ली बाईपास पर  "चंद्रलेखा कैम्पस" में होने वाले इस आयोजन में देश के विभिन्न भागो से वरिष्ठ पत्रकार भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ लेखक अखिल बख्शी करेंगे और मुख्य वक्ता के तौर पर "भड़ास4मीडिया" के सम्पादक यशवंत सिंह,  विशिष्ट वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार वेद व्रत गुप्ता व ईसान टाइम्स के सम्पादक संजय राय के भाग लेने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी  है। इनके अतिरिक्त राजीव रंजन श्रीवास्तव, सम्पादक देशबन्धु; केसी विशनोई, सम्पादक खरी कसौटी; वरिष्ठ पत्रकार/लेखक जयप्रकाश  त्रिपाठी, राजीव शर्मा, राजीव दधीच, मनमोहन सिंह, शिवकुमार तिवारी, ममता राय, भानु प्रताप सिंह,संतोष गंगवार, आईएमए की  राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय, नियन्त्रण समिति अध्यक्ष विनय समीर, शालिनी शुक्ला, अनूप गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, राजीव दीक्षित,  एसके सिंह, आईएमए प्रदेश अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, के आलावा उड़ीसा, हरियाणा, झारखण्ड, गुजरात, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, बिहार  सहित कई प्रदेशों से पत्रकार भाग ले रहे हैं। इंटेलीजेन्स मीडिया एसोसिएशन के संस्थापक/राष्ट्रीय संयोजक नरेन्द्र एम चतुर्वेदी की सूचना के अनुसार इस कार्यक्रम में नेपाली फिल्मों  की सुपर स्टार अभिनेत्री एव समाजसेविका विपना थापा भी पधार रही हैं। विचार गोष्ठी के साथ-साथ समारोह में पत्रिकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 11 पत्रकारों को सम्मानित कर उनकी सेवाओं  के लिए आभार व्यक्त किया जाना प्रस्तावित है। स्वागताध्यक्ष के रूप में संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचपी परिहार समरोह को सम्बोधित करेंगे। इंटेलीजेन्स मीडिया एसोसिएशन जिला अध्यक्ष चौ. दलवीर सिंह "विद्रोही" द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्यक्रम पत्रकारों के मान- सम्मान एवं स्वाभिमान के साथ-साथ पत्रिकारिता के सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक बढ़ा कदम है। आठ सदस्यीय आयोजन समिति  में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल एव जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा आदि समलित है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti