मथुरा। आर.पी. कम्प्यूटर्स तथा सनराइज बाॅयज ग्रुप की ओर से महात्मा गाॅधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर 2 अक्टूबर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता परीक्षा महात्मा गाॅधी स्मारक इण्टर काॅलेज में 10 बजे से प्राराम्भ होगी। यह जानकारी प्रतियोगिता संयोजक ऋषि पचैरी ने दी।





