
तहसील दिवस में प्राप्त 88 में से 5 शिकायते मौके पर निस्तारित
सदर तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याऐं सुनते डीएम राजेश कुमार, एसएसपी मंजिल सैनी एवं अन्य
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में सदर ब्लाॅक के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चक रोडों, तालाबों, आम रास्तों, ग्रामसभा की जमीनों पर अवैध कब्जों की शिकायतें प्राप्त हुई है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीमें बनाकर तत्काल ऐसे अवैध कब्जों को तुरन्त हटायें। उन्होंने आज प्राप्त 88 शिकायतों में से 05 का शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों हस्तगत कराते हुए उन्हें निर्देशित किया है कि वे एक सप्ताह के अन्दर इन शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में शिकायत अधिक दिनों तक लंबित नहीं रहनी चाहिये। यदि उसके निस्तारण कोई भी परेशानी आ रही हो तो वे शीघ्र ही उनके संज्ञान में लाकर शिकायत का निस्तारण करालें। उन्होंने यह भी बताया कि इन प्राप्त शिकायतों की समीक्षा शासन द्वारा सीधे तौर पर की जाती है। इसलिये इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिलाधिकारी ने आज प्राप्त शिकायतों में से 35 शिकायतें राजस्व, 11 पुलिस तथा अन्य सभी पर गम्भीर रूख अपनाते हुए अधिकारियों से कहा है कि मौके पर जाकर शिकायत को गुणवत्ता परक निस्तारण करते हुए शिकायत कर्ता को सन्तुष्ट किया जायें ताकि उसे पुनः शिकायत का मौका न मिल सके। आज प्राप्त दो शिकायतें ऐसी थी जिनकी पूर्व में शिकायत की गयी थी और निस्तारण की कार्यवाही से वे सन्तुष्ट नहीं थे और उन्होंने पुनः इन शिकायतों के आवेदन प्रस्तुत किये है जिन पर जिलाधिकारी ने पुनः अधिकारियधें को निर्देशित किया गया है वे पुनः मौके पर जाकर समस्या को देखें और उसका निस्तारण करें। उन्होंने अवैध कब्जों पर भी कड़ा रूख अपनाया है और तत्काल टीमें बनाकर कब्जा हटवाने के निर्देश जारी किये गये है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कब्जा धारक द्वारा कब्जा हटाने में आनाकानी की जाती है तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायें। उन्होंने पूर्व की लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की है। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने पुलिस विभाग की शिकायतों पर गम्भीर रूख अपनाकर पुलिस अधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि थाने चैकी में आने वालों से ठीक भाषा में अच्छा बरताव कर उनकी समस्याओं को सुनें तथा उसका निस्तारण करें। मगोर्रा थाने की सौंख चैकी से सम्बन्धित एक मारपीट की घटना पर चैकी इन्चार्ज व थानाध्यक्ष द्वारा शिकायत दर्ज न करने पर तहसील दिवस में अपनी फरियाद लेकर आये हुए ग्राम अहमद के भगवान सिंह पुत्र खिल्लू द्वारा की गयी शिकायत पर उन्होंने कड़ा रूख अपनाते हुए सम्बन्धित थानाध्यक्ष को तत्काल मारपीट में घायल हुए व्यक्ति की चिकित्सीय जाॅच कराकर मुकदमा दर्ज करने तथा आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पुलिस से सम्बन्धित तहसील दिवस में प्राप्त 12 शिकायतों पर भी उन्होंने गम्भीर रूख अपनाया है और शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS