आमतौर पर आऊटफिट्स के मामले में बाॅलीवुड सेलब्स को ही काॅपी किया जाता है। बाॅलीवुड स्टार्स जो भी कपड़े पहनते हैं उन्हें ही फोलो भी किया जाता है। इस साल कुछ स्टार्स ने कुछ ऐसे आरामदायक कपड़े पहने जो खास तौर पर टेंªड में रहे। ऐसे ही टाॅप 7 आऊटफिट्स की यहां लिस्ट दी गई है।
आइए डालते हैं एक नज़र . . . . .
1. शिल्पा शेट्टी डाॅली जे ड्रेस में
स्टाइलिश आऊटफिट्स की बात की जाए और उसने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का नाम न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। स्टाइलिश कपड़ों की शौकीन शिल्पा ने घुटनों से नीचे तक की एक डाॅली जे व्हाईट कलर की ड्रेस पहनी जिसमें वह काफी सुंदर और डाॅल जैसी लग रही थी। फोटो में आप देख भी सकती हैं। मैचिंग व्हाईट हाई हील तो कमाल है। यह डाॅली जे ड्रेस पूरे साल भर काफी पसंद की गई।
2. आलिया भट्ट ज़रा ड्रेस में
काफी कम समय में आलिया भट्ट ने अपने लिए एक बड़ा फैंस क्लब बना लिया है। घुटनों से ऊपर तक की यह रेड डाॅली ड्रेस आलिया को रेड काॅर्पेट जैसी फील दे रही है। यह न केवल आरामदायक है बल्कि काफी कम्फर्टेबल भी है।
3. परिणीति चोपड़ा बरबरी ड्रेस में
बाॅलीवुड की लेटेस्ट सेक्सी बेब परिणीति हाल ही में एक स्टाइलिश आॅवरकोट में दिल्ली की सर्दी से बचती हुई नजर आईं। यह लाॅन्ग ग्रे डेनिम कोट था जिसमें एक वेस्ट बैल्ट भी लगी थी। स्टाइलिश सनग्लास और लाइट पिंक लिपस्टिक के साथ उनकी प्यारी मुस्कान किसी के मुंह से भी निकलवा सकती है जानेमन आह ....।
4. अनुष्का का केजुअल लुक
अनुष्का शर्मा ने बाॅलीवुड को एक के बाद एक हिट मुवी दी लेकिन उनका कद उतना नहीं उठ पाया जिसकी वें हकदार हैं। खैर, हालही में अनुष्का को मुम्बई एयरपोर्ट पर ब्लैक शृग और आॅलिव ग्रीन टाॅप के साथ ब्लैक लैदर पेंट में स्पाॅट किया गया। उनका यह केजुअल लुक काबिलेतारीफ था। इस पर डार्क ब्लैक सनग्लासेज और साइड-स्वेप्ट हेयर स्टाइल उनके इस लुक को भी स्टाइलिश बना रहा था।
5. आलिया लविश ऐलिस ड्रेस में
इस लिस्ट में फिर से जगह बनाई है आलिया भट्ट ने जो मुम्बई एयरपोर्ट से लंदन के लिए फ्लाईट लेने जा रही थीं। उन्होंने बड़ी लविश ऐलिस कोट के साथ वी-नेक टाॅप और डार्क डेनिम पहना हुआ था। इस पर मैचिंग लाॅन्ग बूट और लाइट पिंक लिपस्टिक इस रात को भी चमका रही थी।
6. वानी कपूर मिशेल कोर्स में
ब्यूटी इन ब्लैक दिखने वाली वानी कपूर हाल ही में ब्लैक मिडी ड्रेस में नजर आई। व्हाईट हिल, कलर्ड हेयर और रेड लिपस्टिक उनपर काफी फब रही थी।
7. स्वरा भास्कर
स्वरा की यह कलरफुल प्रिंट वाली ड्रेस एकदम यूनीक लग रही है। इसपर ट्रिबल एक्सेसरीज़ लुक को और भी ग्रेसफुल बना रही है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- 2016: अक्षय कुमार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सुरभि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
आर्थिक समीक्षा 2016-17: जीएसटी से साझा भारतीय बाजार निर्माण की उम्मीद
ब्रिक्स-2016 : आतंकवाद पर मोदी के अरमानों पर चीन ने फेरा पानी