सिंचाई बन्धु की बैठक में अभियंताओं ने टेल फीडिंग को किया आश्वस्त

मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न सिंचाई बन्धु की बैठक में अपर आगरा खण्ड के नहरों की सफाई कार्य पर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही खण्ड के अधिशासी अभियन्ता द्वारा सभी रजवाहों की टेल फीडिंग हेतु 15 से 25 जून के मध्य मशीनों द्वारा सफाई कराने के आश्वासन पर सभी ने खुशी जाहिर की। पूर्व विधायक चै. लक्ष्मी नारायण एवं किसानों द्वारा धान फसल हेतु नहरों में पानी चलाये जाने की मॉग पर अधिशासी अभियंता ने आगामी 19 जून से लगातार तीन सप्ताह तक सभी रजवाहों को चलाये जाने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि शेरगढ़ से निकलने वाली माइनर की किसानों द्वारा तोड़ी टक्कर को बनवाया है जिसके रहते माइनर में पानी पहुॅचा और अब टेल तक पानी पहुॅचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। ग्रामवासियों के मांग के क्रम में सिंचाई विभाग के अभियंता ने बताया कि खायरा से विजवाह नाले के टूटे पुल निर्माण के पूर्व सफाई के दौरान इसकी दोनो ओर पटरी ठीक करा दी जायेंगी। इसके अलावा बछगांव से छाता नाला एवं अन्य रजवाहों की सफाई सम्बन्धी उन्होंने जानकारी दी। चैधरी लक्ष्मी नारायण ने पैगॉव से निकले नाले के अलावा शेरगढ़ रजवाह पर 4 गांव के किसानों द्वारा पटरी काटे जाने और आगे किसानों की समस्या के कारण झगड़ों के मामले रखते हुए इनके समाधान की बात रखी जिस पर अधिशासी अभियंता ने कहा कि इस पर एक कुलावा लगवाया गया है, जरूरत होगी तो एक ओर लगवा देंगे किन्तु टूट फूट न हो इसमें सहयोग करें। चैधरी लक्ष्मी नारायण ने आश्वसन दिया कि इसकी सफाई कराने पर किसी भी कीमत पर पटरी नहीं कटने दी जायेगी।

बैठक में मांट ब्रॉच क्षेत्र के कुरसण्डा रजवाह और अट्ठाइसी में लगभग 3 दशक से पानी की जटिल समस्या का मामला विशेष रूप से रखा गया और कहा गया कि राया से माइनर निकालने पर इसका समाधान हो सकता है किन्तु इसके पूर्व श्यामली से होकर बिरहना आने वाली माइनर के माध्यम से समाधान के प्रयास किये जा सकते हैं। सम्बन्धित अधिशासी अभियंता ने इस दिशा में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिला पंचायत सदस्य नरदेव चैधरी, जगदीश के अलावा हुलवाना के प्रधान कुंवरपाल, चैधरी सत्यपाल, चैधरी सरनाम, राजवीर, दिनेश, रूपचन्द, बॉवी, नेत्रराम, प्रताप चैधरी,हंसराज आदि ने बैठक के दौरान समस्यायें रखीं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti