सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने अपने आवास पर सुनी जनता की समस्यायें

समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश 

जिम्मंेदारी का निर्वहन न करने वाले अधिकारी के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही

किसी के साथ अन्याय व अत्याचार नहीं किया जायेगा बर्दाश्त- शिवपाल यादव

अपने आवास पर जनता की समस्याऐं सुनते सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव

लखनऊ। प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हितों के लिए सदैव प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के विकास एवं उन्नति के लिए सभी सम्भव प्रयास किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि किसी भी गरीब, असहाय एवं बेसहारा लोगों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय व अत्याचार नहीं होने दिया जायेगा।

श्री यादव आज अपने सरकारी आवास के बाहर बड़ी संख्या में आये हुए वृद्धों, महिलाओं एवं युवाओं की समस्याओं को प्रत्येक व्यक्ति के पास जाकर गम्भीरता से सुनी तथा संज्ञान में लेकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यक्ति के साथ यदि कोई अधिकारी सहयोग अथवा समस्या के निस्तारण मे आवश्यक कार्रवाई नहीं करता है तो अविलम्ब हमारे संज्ञान में लायें जिससे कि सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई की जा सके। श्री यादव ने आई हुई जनता से कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठायेें तथा यदि किसी भी स्तर से सहयोग नहीं मिलता है तो शीघ्र ही अवगत कराया जाये। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी अपनी जिम्मेंदारी का निर्वहन नहीं करेगा उसके विरूद्ध अवश्य ही कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti