सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने सुनी बड़ी संख्या में आयी जनता की समस्यायें

युवा वर्ग को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध

जन समस्याओं का निस्तारण निश्चित समय में किया जाये- शिवपाल यादव

जन समस्याऐं सुनते सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव 

लखनऊ। प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज जन सुनवाई भवन कालिदास मार्ग लखनऊ पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आयी हुई जनता की समस्याओं को सुन रहे थे। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये हुए युवाओं ने लोक निर्माण मंत्री को अपनी समस्याएं सुनाई एवं उनके निस्तारण का अनुरोध किया। श्री यादव ने युवाओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा उन्हे आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार युवा वर्ग के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर है। उन्होंने युवाओं से कहा कि प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में रोजगार के साधन उपलब्ध करवा रही है। बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ  करा दी गयी हैं सभी लोग इस अवसर का लाभ उठाये एवं मेहनत करके परीक्षा पास करे। उन्होंने कहा कि गाॅव, गरीब और किसानों के विकास के लिये प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है और उन्हें लाभ पहॅुचानें के उद््देश्य से कई लाभकारी योजनायें चलाई जा रही है। श्री यादव नें कहा कि प्रदेश के विकास के लिये आप सभी का सहयोग आपेक्षित है। उन्होंने कहा कि बिना आप सभी के सहयोग से हम प्रदेश को विकास के रास्ते पर नहीं ले जा सकते। 

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता की समस्या का समझना प्रदेश सरकार की उच्च प्राथमिकता है तथा उनकी समस्याओं का समाधान ही प्रदेश सरकार का उद्देश्य है। उन्हांेने अधिकारियों  को निर्देश दिये कि प्रदेश की गरीब जनता की परेशानियों को देखते हुए उनके प्रार्थना पत्रों पर अविलम्ब निर्णय लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जायें तथा एक निश्चित समय सीमा के अन्दर उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक दिन एक निश्चित समय पर कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दें। अधिक से अधिक प्रदेश की जनता का भला हो तथा अपनी परेशानियों के लिये इधर उधर भटकना न पड़े यही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उ0प्र0 सरकार चाहती है कि सभी प्रदेशवासियों को साफ सुथरी, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाये जायें।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti