मथुरा। सिंडीकेट बैंक द्वारा संचालित सिंड ग्रामीण स्वनियोजन प्रशिक्षण संस्थान चैमुंहा द्वारा महावन ब्लाक के गांव गोपी नगरिया में छह दिवसीय डेरी एवं पशुपालन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस मौके पर वित्तीय सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने लाभार्थियों को वित्तीय प्रबंधन व डेरी पशुपालन ऋण की जानकारी दी, साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी। इस मौके पर केन्द्र निदेशक सुरेन्द्र कुमार, रामखिलाड़ी शर्मा, दीपक गोस्वामी, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





