मथुरा । कोसीकलां नगर में सिक्खों के दसवें गुरू गुरू गोविन्द सिंह की 350 वे प्रकाश उत्सव में सारे नगर में शबद कीर्तन करते हुए विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड पडा। यात्रा का नगर वासियों ने पग पग पर पुष्प वर्षा कर गुरू ग्रन्थ साहिब की पूजा की।
मंगलवार को कोसीकलां के हाॅइवे स्थित जैन धर्मशाला में प्रातः से ही सैकडों की संख्या में सिक्ख समुदाय व विभिन्न समाज के लोग उपस्थित हुए। मौका था सिक्खों के दसवें गुरू गुरू गोविन्द सिंह की 350 वे प्रकाश उत्सव का। जिसमें शबद कीर्तन करते हुए विशाल शोभायात्रा ने नगर भ्रमण किया। यात्रा धर्मशाला में करीब 12 बजे पहुंची जिसमें समाज के सैकडों लोगो ने यात्रा का फूलमाला व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा कोसी बाईपास लिंक मार्ग होती हुई बस स्टैण्ड, स्वामी विवेकानन्द मार्ग, अग्रसेन चैक, पुराना जीटीरोड, घण्टाघर चैराहा होती हुई बल्देव गंज पहुंची। जहां सिख समुदाय व अन्य समाज के लोगो ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसी बीच भक्तों द्वारा जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के लगाये जयकारों से समूचा शहर भक्तिमय हो गया। रास्तें में भी अग्रवाल सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश मंगा, मंत्री अशोक बठैनिंया, भाजपा नगराध्यक्ष दयाशंकर अग्रवाल, तरूण सेठ, रामलीला संस्थान के अध्यक्ष अजय ठाकुर, पालिकाध्यक्ष भगवत रूहेला, छाता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगपाल चैधरी, समाजसेवी इंजी0 नरेन्द्र कुमार, हरीश शर्मा, कन्हैयालाल गोयल, मिक्की, रिंकू, राजीव अग्रवाल, आकाश रूहेला, पिन्टू नेता, कुलदीप गुर्जर, सुरेश अरोडा वर्तन वाले, इन्द्रजीत अरोडा, मनोज ढल, संतलाल, काकू अरोडा, टीटू अरोडा, संजय, बाॅबी, मनोज, नितिन, दीपक बडगूर्जर, सौरभ जैन, विनय उपाध्याय, के के अग्रवाल, धर्मपाल बघेल, हेमन्त दीक्षित, मनीष अग्रवाल, कुलदीप सक्सैना, रितेश, कपिल, मिथुन, आदि सैकडों की संख्या में उपस्थित लोगों ने शोभायात्रा के साथ चलकर स्वागत किया।





