सिद्धि विनायक काॅलेज में दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

   

सिद्धी विनायक काॅलेज में कबड्डी खेलती छात्राऐं 

काॅलेज की सातवीं खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते छात्र

गोवर्धन। कस्बे के प्रमुख श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय में सातवें वार्षिक खेलकूद सप्ताह के छटवें दिन कबडडी और दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्धक नन्द किशोर शर्मा, प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी एवं सभी अतिथिगणों ने खेल प्रतिभागियों का बढ़चढ कर उत्साह बर्धन किया।

महाविद्यालय में बालिकाओं की 200 मीटर रेस में रीना प्रथमवर्ष ने प्रथम स्थान, कृष्णाा बी0ए0 प्रथमवर्ष द्वितीय स्थान तथा हेमलता प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की 400 मीटर की रेस में रीना प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, किरन बी0ए0 प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा कृष्णा बी0ए0 प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 200 मीटर रेस में नीरज बी0ए0 प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, अमित बी0ए0 द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान व संजय बी0ए0 प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और 400 मीटर रेस में प्रताप बी0एस0सी0 प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, पवन बी0काॅम0 प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान, तथा अमित बी0ए0 तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर रेस में ब्रजेष बी0ए0 तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, प्रताप बी0ए0 प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान व उदयवीर बी0काॅम0 द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा वहीं 1500 मीटर की रेस में प्रताप बी0एस0सी0 प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, ब्रजेष बी0ए0 तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा उदयवीर ने बी0काॅम0 द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला कब्बडी में हरकंठी की टीम विजयी रही, जिसमें लक्ष्मी, साधना, रीना, नीलम, अंजली व सुमन थी। वही पुरूष कब्बडी में विजेता बी0ए द्वितीय वर्ष रही, जिसमें बलदेव, विनोद, पंकज, टीकम, अजय, मोहन श्याम, गोविन्द सिंह आदि थे। इस मौके पर मुख्य रूप से प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी, श्याम बिहारी शर्मा पूनम वर्मा, बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, उपेन्द्र शर्मा, विपुल शर्मा, सतीष शर्मा, डा0 संजीव चैहान, विशाल, प्रगति सारस्वत, नेहा मिश्रा, हरीबल्लभ शर्मा, डा0 कैलाश चन्द शर्मा, श्रीराम शर्मा, डा0 प्रवीन कुमार, कुमरपाल, मुरारीलाल, कैलाश चन्द, श्रीमती दीपा चतुर्वेदी, पिन्टू कुमार, टीकम सिंह, दाऊजी गौड़, योगेश, कलपेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti