सिरसागंज और शिकोहाबाद के यमुना भक्त बोले अविरल बहें यमुना मैया

यमुना निर्मल अविरल रूप में ब्रज के घाटों की शोभा बढ़ाये इसके लिये यमुना रक्षक दल यमुना आन्दोलन को बड़ा रूप देने के लिये दल द्वारा ब्रज के साथ- साथ यमुनोत्री से इलाहाबाद तक सभी गांव, कस्बों और शहरों में सभा कर लोगों को संगठित किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अगस्त शनिवार को शिकोहाबाद और सिरसागंज में सरस्वती शिशु मन्दिर में यमुना भक्तों की बैठक हुयी जिसमें दर्जनों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन स्वेदेशी समाज सेवा समिति के उपाध्यक्ष सतीश समर्थ द्वारा किया गया। विवेक यादव ने प्रकृति को बचायें चित्र भेंट एवं माल्यापर्ण कर स्वागत किया । सिरसागंज में बैठक को सम्बोधित करते हुये यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि जीवन की मूल भूत आवश्यकताओं में से एक जल है और यह हमारा दुर्भाग्य है कि वह वर्तमान में अत्यन्त दूषित है। यमुना जीवन और आस्था दोनों दृष्टि से हमारे लिये महत्वपूर्ण है एवं इसके लिये हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा तभी यमुना पुनः अपने पुरातन स्वरूप में लौटेंगी। आज आवश्यकता है कि हम लोग संगठित हो यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त कराने की मांग करें। कार्यक्रम में यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास जी द्वारा डाॅ. पी.एस. राना को यमुना रक्षक दल का  फिरोजाबाद जिले का जिलाध्यक्ष और विवेक यादव को जिलामंत्री बनाया गया। यमुना रक्षक दल के जिलाध्यक्ष डाॅ. पी.एस. राना एवं जिलामंत्री विवेक यादव ने कहा कि यमुना जीवनदायिनी है और वह हमारे लिये मां के समान पूज्यनीया है यमुना बचाने के इस पावन संकल्प में हम सदैव हर प्रकार से तत्पर हैं। फिरोजाबाद में दल के आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि 14 सितम्बर को शिकोहाबाद में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें जिले भर के यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ता बडी संख्या में भाग लेगंे। कार्यक्रम के अन्त में कथाव्यास नवीन आर्य ने सभी यमुना भक्तों का आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर हरिओम बाबा, विरेन्द्र दास, राजेश कुमार, दिपेश कुमार, रामबाबू लाल, सी.पी यादव, नरेन्द्र यादव, भाई जी, बनवारी लाल कुशवाह, वीरप्रताप यादव, डाॅ कमलेश आर्य, गोलू कुलश्रेष्ठ आदि मुख्य रूप से उपस्थित थें।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti