सीएम करेगें अशर के पावर व सिलिका प्लांट का भूमिपूजन

 पत्रकार वार्ता में अशर एग्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. वीके चतुर्वेदी और निदेशक मनोज पाठक

-अशर गुप की पहल पर राख से बनेगी ग्रीन सिलीका

- दोनों प्लांट होंगे पूर्णतः प्रदूषण मुक्त

मथुरा। प्राकृतिक राख से सिलिका उत्पादन करने एवं धान से बिजली बनाने का प्लांट अशर गु्रप द्वारा मथुरा जनपद के छाता मे स्थापित किया जा रहा है। जिसकी आधार शिला रखने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 19 फरवरी को अशर गु्रप मे आयेगे। मुख्यमंत्री आगमन की सभी व्यवस्थायें जिलाधिकारी व उनकी टीम की देखरेख में पूरी की जा रही है।

इस संबध मे बुधवार को विश्राम घाट स्थित नारायनी निवास मे आयोजित प्रेस वार्ता में अशर गु्रप के सीएमडी डा.वी.के . चतुर्वेदी एवं निदेशक मनोज पाठक ने संयुक्त रूप से बताया कि छाता स्थित अशर ईको पावर मे अभी तक 16 मेगावाट बिजली का उत्पादन धान की भी भुसी को जलाकर किया जा रहा था। यह बिजली उप्र सरकार को निर्यात की जा रही थी। इससे बची राख से ग्रीन सिलीका का निर्माण किया जायेगा। दोनो उत्पादन पूर्णतहरू प्रदूषण मुक्त होगें। उन्होंने कहा कि इससे जहां जनपद के औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत आवश्यकता हो मदद करने में सहायता मिलेगीं। वहीं छाता क्षेत्र में शुगर मिल के बंद होने के बाद उत्पन्न हुई बेरोगारी की समस्या का समाधान हो सकेगा। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti