प्रमुख सचिव अटोरिया के दौरे को लेकर प्रशासन जुटा व्यवस्थाऐं सुधारने में
आनन फानन में में शुरू कराया सड़क निर्माण कार्य
गोवर्धन। लोहिया ग्राम मुखराई का जायजा लेने आ रहे शासन के दूत की भनक लगते ही जिला प्रशासन में भगदड मच गई है। सन 2014-15 में चयनित लोहिया गाॅव मुखराई में कराये गये विकास कार्यो की हकीकत जानने के लिये उ0प्र0 शासन से दूत के रूप में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव किशन अटोरिया मथुरा आ रहे है। प्रमुख सचिव के आगमन को लेकर प्रशासन भारी स्तर पर तैयारियों में घूम रहा है। लोहिया ग्राम मुखराई में अधूरे पडे़ विकास कार्यो को पूर्ण कराने में जुट गया है। जिला प्रशासन को प्रमुख सचिव के लोहिया गाॅव दौरे की भनक लगते ही भारी हलचल पैदा हुई और अधिकारियों की गाडियों का काफिला मुखराई गाॅव की तरफ दौड़ता दिखाई पडने लगा। विभागीय अधिकारियों के काफिले के साथ मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वाम्सी ने लोहिया गाॅव मुखराई का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से गाॅव में बनी नालियों की साफ सफाई एवं नालियों पर हो रहे अवैध कब्जे होने की जानकारी दी। विकास खण्ड मथुरा के लोहिया गाॅव मुखराई को राज्य सरकार ने करीव दस वर्ष पूर्व पर्यटन गाॅव का दर्जा दिया था और अब गाॅव मुखराई को राज्य की मौजूदा सरकार ने लोहिया गाॅव का दर्जा दिया है। जहाॅ गत माह पूर्व मथुरा जिले के एडीएम प्रशासन व मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मुखराई में बैठक भी की। बैठक में ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों को राधाकुण्ड से मुखराई आने बाली सडक एवं अडीग से मुखराई जाने बाली सडक के निमार्ण कार्य कराये जाने एवं पोखर कुण्ड की खुदाई, शमसान घाट की बाउन्ड्री और गाॅव में जर्जर पडे बिजली के तार बदलवाये जाने की मांग अधिकारियों से की थी। वही गत माह पूर्व गाॅव मेें अधिकारियों द्वारा आरसीसी और गलियों में नाली निर्माण कराया गया है। जवकि बिजली के तार सडक बडी नाली कुण्ड पोखर आदि की समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। सन 14-15 में लोहिया गाॅव दर्जा प्राप्त गाॅव मुखराई करोडों रूपये खर्च किये जाने के बाद भी अपनी दुर्दशा पर आॅशू बहा रहा है। मुखराई गाॅव में बने पौराणिक मुखर कुण्ड में दूशित पानी होने के कारण देश बिदेश से मुखराई आने वाले पर्यटक कुण्ड में आचमन लेने से कतरा रहे है। वही लोहिया गाॅव मुखराई में गत माह पूर्व कराये गये विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिये इसी सप्ताह शासन के दूत किशन सिंह अटोरिया दौरे को लेकर जहाॅ जिला प्रशासन में भगदड़ मची हुई है। उतने ही उत्तेजित ग्रामीण दिखाई दे रहे है कि जल्द सचिव सहाव गाॅव आये और जल्द ही जिला प्रशासन की पोल खोलकर रखी जाये। लेकिन जिला प्रशासन ग्रामीणों को शासन सचिव से शिकायत का कोई किसी तरह का मौका नही देगा। क्यों कि प्रशासन ने ग्रामीणों को बहलाने के लिये राधाकुण्ड मुखराई सड़क मार्ग पर आनन फानन लेपन पेवर कार्य शुरू करा दिया हैं। और गाॅव में फेला पडा गन्दगी के साम्राज्य को हटाने के लिये दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों से सफाई कार्य कराया जा रहा है।





