सीडीओं की अध्यक्षता में तहसील दिवस में 245 शिकायतों की सापेक्ष 4 का निस्तारण

मथुरा। मुख्य विकास अध्किारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल की अध्यक्षता में मांट तहसील में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। तहसील दिवस में राजस्व की 100 पुलिस की 30, विकास की 40,  तथा अन्य 75 कुल प्राप्त 245 शिकायतों में से 04 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण कर शेष शिकायतों को सम्बन्ध्ति अध्किारियों को हस्तगत कराते हुए सात दिन के अंदर निस्तारण करने को का। उन्होंने निर्देश दिये कि मौके पर जाकर शिकायत की समस्या को गम्भीरतापूर्वक समझकर गुणवत्ता के साथ उसका निस्तारण करें। राजस्व विभाग की शिकायतों का गम्भीरता से लिया गया। उन्होने अध्किारियों को सचेत करते हुए निर्देशित किया है कि कोई भी शिकायत अध्कि समय तक लंबित न रहे समय से त्वरित गति से उसका निस्तारण करें तथा निस्तारण की कार्यवाही से शिकायत कर्ता को भी अवगत कराया जाये ताकि उसे इध्र उध्र न भटकना पड़े। उन्होंने अध्किारियों को यह भी निर्देशित किया है कि भ्रमण पर जाते समय शिकायत कर्ता से मिलकर स्थिति को सही ढंग से समझते हुए शिकायत कर्ता को साथ लेकर मौके पर जाकर उसकी समस्या का समाधन करे ताकि वह सन्तुष्ट हो सके जिससे पुनः उसे शिकायत का मौका न मिल सके। इस अवसर पर उप जिलाध्किारी मांट एवं सम्बन्ध्ति विभागों के समस्त जिला स्तरीय अध्किारी उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti