मथुरा। शहर की एक युवती को एक टीवी सीरियल में काम दिलाये जाने के नाम पर उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के एक प्राचीन होटल के डायरेक्टर महेन्द्र देव ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शहर के चन्दनवन कालौनी में एक युवती को टीवी सीरियल सावधान इडिया में काम दिलाये जाने के नाम पर उसें झासें में लेकर उसके साथ होटल के कमरे में दुराचार करने का प्रयास किया युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी युवती ने जैसे तैसे होटल के कमरे से बाहर निकल कर अपने को बचाया और घर लोट कर घटना से अपने परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने घटना की विस्तुत जानकारी प्राप्त कर पूरे घटना क्रम को पुलिस के संज्ञान में लाया तो पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। जिस पर पीडि़त अपने परिजनों के साथ पुलिस के आला अधिकारियों से मिली। जिस पर अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने के आदेश थाना हाईवें पुलिस को दिये हैं। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।





