सुधा को हराकार जितेंद्र ने ठोंका लालबत्ती का दावा

कैप्शन: ठाकुर जितेन्द्र सिंह

-जितेंद्र के दावा ठोंकने पर चुनावी पंडितों के गणित गड़बड़ाए

-वार्ड 15 से पूर्व मंत्री ठा. तेजपाल सिंह की पत्नी की हार

मथुरा। जिला पंचायत चुनाव में पूर्व मंत्री ठा.तेजपाल सिंह की पत्नी सुधा सिंह को 27 सौ वोटों से हराकर वार्ड 15 से जीते ठा. जितेंद्र सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दावा ठोंक दिया है। उनके अध्यक्ष पद पर दावा ठोंकने से राजनीतिक दलों का गणित गड़बड़ा गया है। मयूर बिहार स्थित ब्रज प्रेस क्लब पर आयोजित अनौपचारिक वार्ता में ठा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जिला की जनता ने राजनैतिक पार्टियों के समर्थित जीत का दावा ठोंकने वाले प्रत्याशियों की हवा निकालकर रख दी और निर्दलीयों का दबदबा रहा। श्री सिंह ने कहा कि यदि सभी निर्दलीय जाति व पार्टी के प्रलोभनों से दूर हटकर एक साथ आ जाए तो जिले में विकास की गंगा बहा सकते हैं। कहा कि वह सभी इसका नेतृत्व करने को तैयार हैं। छाता क्षेत्र एवं जिले की जनता का कोटि-कोटि आभार प्रकट करते हुए ठा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस चुनाव में जनता ने सभी दलों व तथाकथित सौदागरों की पोल खोलकर रख दी है। उन्हें हराकर स्वतंत्र उम्मीदवारों पर भरोसा दिखाया है। अत: निर्दलीय जीते सदस्यों का कर्तव्य है कि वह सब एकसाथ जनता के विश्वास पर खरा उतरें। किसान नेता ठा. छीतर सिंह एडवोकेट के पुत्र ठा. जितेंद्र सिंह ने बताया कि चुनावों से पूर्व उन्हें काफी लोगों ने पूर्व मंत्री की पत्नी के सामने खड़ा होने से रोकना चाहा, लेकिन उन्होंने जनता के आदेश को मानकर अपना पर्चा दाखिल किया।

 

बसपा से विजयी प्रत्याशी 

वार्ड नं़ एक से सुधा शर्मा, वार्ड नं़ 02 ललित शर्मा, वार्ड नं़ 3 किरन देवी, वार्ड नं़ 6 मुकेश भारद्वाज, वार्ड नं़ 7 पूरन वार्ष्णेय, वार्ड नं़ 14 अंगद सिंह, वार्ड नं़ 16 मोहन सिंह,  वार्ड नं़ 24 अंजना गौतम, वार्ड नं़ 25 गीता देवी, वार्ड नं़ 28 अंजली कर्दम, वार्ड नं़ 32 पवन जीत सिंह, वार्ड नं़ 34 सीमा, 

रालोद से समर्थित प्रत्याशी

वार्ड नं़ 8 से रामवीर, वार्ड नं़ 20 से पूनम, वार्ड नं़ 21 अरूण सिंह, वार्ड नं़ 22 भूप सिंह, वार्ड नं़ 26 से पीयूष, वार्ड नं़ 33 से वैकुण्ठी देवी, वार्ड नं़ 35 लालजीत सिंह, वार्ड नं़ 36 चंचल चौधरी, वार्ड नं़ 37 रामवीर भंगर 

बीजेपी समर्थित प्रत्याशी

वार्ड नं़ 4 तेज बहादुर, वार्ड नं़ 10 हरदेव चौधरी, वार्ड नं़ 11 ओमप्रकाश, वार्ड नं़ 12 ममता चौधरी, वार्ड नं़ 17 खंजान सिंह, वार्ड नं़ 18 रंजनी शर्मा, वार्ड नं़ 29 नितिन दिवाकर, वार्ड नं़ 30 सीमा शर्मा, वार्ड नं़ 31 रतन सिंह, 

सपा समर्थित प्रत्याशी 

वार्ड नं़ 05 से सुनीता नौहवार, वार्ड नं़ 23 वीरेन्द्र सिंह, वार्ड नं़ 27 कमलेश सिंह

निर्दलीय प्रत्याशी

वार्ड नं़ 9 तिहेन्द्र , वार्ड नं़ 13 प्रमोद, वार्ड नं़ 15 जितेन्द्र, वार्ड नं़ 19 चन्द्रवती, वार्ड नं़ 38 ओमकुमारी,

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti