
पदगायन में ब्रज की संस्कृति के साथ जयपुर के कलाकारों से होंगें श्रोता रूबरू
गोवर्धन के पारासौली में आयोजित सूरदास संगीत महोत्सव की जानकारी देते आयोजन समिति के पूरन कौशिक व अन्य
गोवर्धन। भक्त शिरोमणि सूरदास जी की साधना स्थली सास्वत कल्प की महारास स्थली चन्द्र सरोवर पारासौली में 4 फरवरी से आयोजित अखिल भारतीय सूरदास संगीत महोत्सव में भक्ति की धारा प्रवाहित होगी। महोत्सव में ब्रज की सांस्कृतिक झलकियों के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अन्य कलाकारों की प्रस्तुति से महारास स्थली झंकृत होगी। आयोजक श्री राधाकृष्ण सेवा समिति के सचिव पूरन प्रकाश कौशिक ने बताया कि 4 फरवरी को कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलन कर करेंगे। इसके बाद शास्त्रीय ख्याल गायन में दिल्ली से आये नरेश कुमार मल्होत्रा, उड़ीसा नृत्य नाटिका में वेणुनाद कला केन्द्र वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 5 फरवरी को पद गायन में जयपुर से आये कलाकार पं. विजय शर्मा, दीपक नृत्य में पं. राजेश शर्मा एवं मयूर नृत्य में गीताजंलि लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके पर सियाराम शर्मा, मोहन सिंह प्रधान, महादेव पांडेय, ब्रम्हदत्त तिवारी उर्फ दीपक शर्मा, पंकज वर्मा, आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS