सेमीहाईस्पीड ट्रेन का दूसरा ट्रायल

मथुरा से 53 मिनट में पलवल पहुंची टैल्गो ट्रेन

मथुरा। स्पेन से लाई गई सेमी हाई स्पीड टैल्गो ट्रेन का दूसरा ट्रायल आज शनिवार मथुरा से पलवल के बीच किया गया। 84 किमी की दूरी का सफर इस ट्रेन ने 53 मिनट में तय किया। यह ट्रायल 26 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान अलग-अलग पैरामीटर्स पर ट्रेन का टेस्ट होगा इसके बाद मुंबई और दिल्ली के बीच भी इसे चलाया जाएगा। रेलवे के मुताबिक इसे 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चलाने की तैयारी है। टैल्गो ट्रेन के 3 ट्रायल होने हैं। पहला ट्रायल बरेली में 29 मई को हुआ। दूसरा ट्रायल मथुरा-पलवल के बीच आज हो गया। तीसरा और आखिरी ट्रायल दिल्ली और मुंबई के बीच अगस्त में होना है। तीसरे ट्रायल तक ट्रेन की स्पीड 250 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाई जाएगी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti