मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि सेवायोजन विभाग द्वारा बेेरोजगार अभ्यर्थियों के पंजीकरण हेतु पोर्टल को विकसित किया गया है जिस पर यूजर गाइड के अनुसार पंजीकरण प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए बेरोजगार अभ्यर्थी अपनी समस्म सूचनायें कहीं से भी (अपने घर, साइबर कैफे, जन सुविधा केन्द्र आदि) प्रविष्ट करते हुए समस्त शैक्षिक अभिलेखों एवं प्रमाण पत्रों तथा जाति या निःशक्तता एवं अनुभव प्रमाण पत्र को स्कैन कर बेवपोर्टल पर अपलोड करेंगे। सेवायोजन कार्यालय द्वारा नए बेरोजगार अभ्यर्थियों की प्रविष्टयों का मिलान अपलोडिड स्केन्ड अभिलेखों से करते हुए उनको पंजीयन संख्या उपलब्ध करायी जायेगी जिसको अभ्यर्थी पंजीयन तिथि के 03 कार्यालय दिवस के बाद पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। सेवायोजन कार्यालय पंजीयन प्रक्रिा को 03 कार्य दिवसों में पूर्ण कर अभ्यर्थियों को एक्स 10 (अभिज्ञान पत्र) डाउनलोड करने हेतु उपलब्ध करा देंगे। पूर्व से पंजीकृत अभ्यर्थियों को भी पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक है।
उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों के समान ही सेवायोजकों को भी सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। रिक्तियों का अनिवार्य अधिसूचना अधिनियम 1959 के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के सभी व निजी क्षेत्र के जिन नियोजकों के यहां 25 या उससे अधिक कर्मचारी सेवायोजित हैं, उनको अपने संस्थान में होने वाली समस्त रिक्तियों का सेवायोजन कार्यालय में अधिसूचित करना अनिवार्य होगा तथा त्रिमासिक व द्विवार्षिक परिलेख ई0आर0-1 व ई0आर0-11 भी समय पर उपलब्ध कराने होंगे। अब ये सूचनायें आॅनलाइन ही एकत्र की जायेंगी।





