सैनिकों को दी उच्च परम्परा कायम रखने की प्रेरणा

सैनिकों को दी उच्च परम्परा कायम रखने की प्रेरणामथुरा। स्ट्राइक वन के सभी कमान अधिकारियों की एक निर्वाचिका सभा आयोजित की गई। लेप्टीनंट जनरल शौकिन चैहान, युद्ध सेवा मेडल, सेना मैडल, विशिष्ट सेना मैडल, जनरल आफिसर कमांडिग स्ट्राइक वन ने इस सभा को सम्बोधित किया जिसमें स्ट्राइक वन कोर द्वारा निर्धारित उददेशयों तथा भारतीय सेना की उच्च परम्पराओं को कायम रखने के लिए सभा को प्रेरित किया। उन्होने सभी कमान अधिकारियों की उनकी रेजिमेटं द्वारा विभिन्न प्रकार की सामरिक घटनाओं, अव्वल दर्जे का प्रशिक्षण और नागरिक प्रशासन को समय से और प्रभावशाली ढंग से मदद करने पर बधाई भी दी। इस सभा में स्ट्राइक वन के कुल 75 कमान अधिकारी उपस्थित थे। इस सभा के दौरान भारत की बदलती सामाजिक आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना में मानव संसाधन प्रबन्धन के पहलुओं पर चर्चा की गई। इस सभा में सहभागियो के बीच आधुनिक तकनीकी युक्त सैनिकों, उनकी अभिलाषाओं, चुनौतियों और अपेक्षाओं पर भी चर्चा की गई।

 यूनिट जीवन के विभिन्न तथ्यों, प्रशिक्षण आौर समस्त सामरिक तैयारीयों के विषय में एक खुला अधिवेशन आयोजित  किया गया।  इस सभा के मुख्य बिंन्दु प्रेरणादायक वार्तालाप और अनुभवों का आदान -प्रदान कुछ सरदार साहिबानों द्वारा किया गया।  


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ट्रंप की नौकरशाही को सीमित करने की पहल से प्रेरणा लें मोदी

  1. एचआईवी से लड़ाई में मिजोरम बन रहा है प्रेरणा

  1. गोडसे की प्रेरणा और उसके औचित्य को उजागर करती है फिल्म ‘आई किल्ड बापू’




Mediabharti