सैनी समाज के शिवचरन लाल अध्यक्ष निवार्चित

सैनी समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते समाज के लोग

मथुरा। सैनी समाज की धर्मशाला व श्री राधा कृष्ण मन्दिर समिति का प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव समाज में 20 वर्षो से चल रहें गतिरोध को दूर करते हुए बड़ें ही शान्तिमय ढंग से सम्पन्न हुआ। उक्त प्रकिया चुनाव अधिकारी मोहन सैनी के मार्ग निर्देशन में सम्पन्न हुआ। 

सैनी समाज का यह प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव की सरगर्मी पिछलें एक हप्तें से चल रही थी। चुनाव को लेकर समाज के युवा वर्ग में विशेष उत्साह देखा गया। इसी के तहत चुनाव अधिकारी मोहन लाल सैनी की अध्यक्षता में 19 अप्रैंल को प्रातः 10 बजें प्रारंभ हुई जो सांय चार बजें तक जारी रही। उसके पश्चात वोटों की गिनती हुई। मतगणना के बाद आये परिणामों में शिवचरन लाल सैनी को 127 मत हासिल कर अपनी जीत का झण्डा गाढ़ा। वहीं दूसरे नम्बर पर गुलाब सैनी को 61 मत प्राप्त कर सन्तोष करना पड़ा। शिवचरन लाल को चुनाव अधिकारी ने विजयी घोषित करते हुए कहा कि उनके द्वारा अब समिति प्रगति की ओर प्रखर होगी ऐसी उन्होने आशा व्यक्त करते हुए बधाई दी। अब चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद 26 अप्रेल को शपथ ग्रहण समारोह होगा। शिवचरन लाल के विजयी घोषित होने पर दैनिक सवेरा के जिला प्रभारी प्रकाश सैनी, सुभाष सैनी, चन्द्रभान सैनी, आदि समाज के लोगों ने बधाई दी हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti