बॉलीवुड कि दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही दुल्हन बन सकती हैं।हाल ही सोना को उनके एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किया गया था। लेकिन जब सोना से इस पर सवाल किया तो वह भड़क गयी। मुम्बई मिरर के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा के एक्स बॉयफ्रेंड बंटी सचदेवा ने उन्हें हाल ही में शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। हालांकि ये शादी कब होगी इसपर अभी संशय बना हुआ है। इतना ही नहीं सोना को घर बसाने की इतनी जल्दी है कि उन्होंने फिल्म नूर के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की। हालांकि उन्हें फिल्म्स के कई ऑफर मिले लेकिन उन्होंने सभी प्रोजेक्ट्स को रिजेक्ट कर दिया। हाल ही में सोनाक्षी को अर्जुन कपूर अपोजिट फिल्म मुबारका ऑफर की गयी, लेकिन उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी। बता दें अर्जुन कपूर सोनक्षी सिन्हा के एक्स बॉयफ्रेंड हैं। फ़िलहाल सोनाक्षी की फिल्म अकीरा 2 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वह जबरदस्त तरीके से एक्शन सीन करती हुई नजर आ रहीं हैं। फिल्म में विलेन की भूमिका में मशहूर निर्देशक-निर्माता अनुराग बासु नजर आयेंगें।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
बदल रहा है हवा का रुख, 2026 की सियासत में किसकी बाज़ी, किसकी मात?
ऑटो बूम पर तेज़ी से दौड़ती जेके टायर्स, लेकिन रास्ते में हैं कई रुकावटें...
बारिश के देवता तो हुए मेहरबान, लेकिन पानी कहां गया...?