सोनाक्षी नहीं श्रद्धा बनेगी डॉन दाऊद की बहन

सोनाक्षी नहीं श्रद्धा बनेगी डॉन दाऊद की बहनमुंबई । अभिनेता शक्ति कपूर ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी बेटी श्रद्धा कपूर और बेटा सिद्धांत कपूर बायोपिक हसीना में हसीना पार्कर और उसके भाई कुख्यात गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के किरदार में नजर आएंगे। अपनी फिल्म दिल साला सनकी के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर शक्ति कपूर ने कहा, वे दोनों हसीना में काम करेंगे।

 

गौरतलब है कि इस फिल्म में हसीना के किरदार के लिए अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम सामने आ रहा था लेकिन किसी कारणवश सोनाक्षी यह फिल्म नहीं पाई। अब हसीना का किरदार श्रद्धा कपूर करेंगी। इसमें असल जिंदगी की भाई-बहन की जोडी पर्दे पर भी भाई-बहन की भूमिका में नजर आएगी। श्रद्धा हसीना की भूमिका निभाएंगी, जबकि सिद्धांत दाऊद के किरदार में नजर आएंगे। खबरें हैं कि पहले सोनाक्षी सिन्हा को हसीना पार्कर की भूमिका के लिए चुना गया था, लेकिन उन्हें शायद तारीखों की समस्या के कारण फिल्म छोडनी पडी थी। फिल्म का निर्देशन शूटआउट एट लोखंडवाला से मशहूर हुए निर्देशक अपूर्व लखिया करेंगे। श्रद्धा फिलहाल ओके जानू की शूटिंग कर रही हैं। जल्द ही वह हॉफ गर्लफ्रेंड के साथ ही रॉक ऑन 2 की भी शूटिंग करेंगी। इन तीनों फिल्मों के बाद वह हसीना की शूटिंग कर सकती हैं। श्रद्धा को आखिरी बार बागी में देखा गया था और सिद्धांत जज्बा में दिखाई दिए थे।

 

साभार-khaskhabar.com


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. प्यासा भारत, सूखती नदियां; ‘डे ज़ीरो’ अब कहानी नहीं, दस्तक है…

  1. अब हाईवे सिर्फ़ सड़क ही नहीं, दवा भी देंगे...!

  1. जलवायु परिवर्तन थर्मामीटर का नहीं, अंतरात्मा का प्रश्न है!




Mediabharti