सौंख के गांव मल्हू में बबाल

मथुरा। थाना मगोर्रा के कस्बा सौंख अंतर्गत ग्राम मल्हू में आज चुनावी रंजिश के चलते अचानक दो पक्षों में लाठी-डंडा चलने के साथ पथराव शुरू हो गया। गांव में तनाव के चलते हुये झगड़े, बलबे में दर्जनभर लोग चोटिल हुये हैं। कई की हालत गंभीर बनी हुयी है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुये पीएसी बल भी गांव रवाना किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हू गांव में जिला पंचायत चुनाव के दौरान भी झगड़े की खबरों से पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। आज भी इन्हीं चुनावी कारणों के चलते यहां पुनः झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान योगेन्द्र, शेर सिंह, चरन सिंह, राजकुमार बुरी तरह घायल हुये हैं। वहीं दूसरे पक्ष से भी ओंकार, तेजसिंह, रणवीर, मानिक, रनधीर आदि बुरी तरह जख्मी हुये हैं। स्थानीय सूत्रों की मानें तो पुलिस के पंहुचने के बाद भी यहंा पथराव के साथ कई राउण्ड फायर भी किये गये थे। स्थिति को भांपते हुये गांव में पीएसी को भेजा गया है जिससे किसी तरह गांव की शांति को बहाल रखा जा सके।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti