सौंख में परिक्रमा देते श्रद्वालु को टोल
अस्था का केन्द्र बना बृज
कस्बावासी कर रहे है पुण्य कार्य
जगह-जगह लगाये जा रहे भण्डारे
सौंख समाचार। हरे राम हरे कृष्णा, जय श्री राधे राधे, बाॅकेबिहारी लाल तेरी जय होवे, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, इन जायकारों के साथ संकीर्तन कर श्रद्धालु परिक्रमा लगा रहे है। इन दिनों चैरासी परिक्रमा के चलते ब्रज अस्था का केन्द्र बन चुका है। कस्बा में करीब एक दर्जन स्थानों पर श्रद्धालुओं को ठहरने व भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
शनिवार को अधिकमास माह के चलते ब्रज चैरासी परिक्रमा इन दिनों जोरों पर है। यह परिक्रमा करीब तीन प्रदेशों में होकर मार्ग बना है। ब्रज चैरासी परिक्रमा मार्ग उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से हो होकर गुजरता है। आस पास के प्रदेशों से परिक्रमा देने वाले श्रद्धालुओं के टोल के टोल आ रहे है। श्रद्धालुओं को यह ब्रज चैरासी परिक्रमा आजकल खूब भा रही है। श्रद्धालु ब्रज चैरासी कोस की परिक्रमा कर रहे है लेकिन श्रद्धा और भगवान में विश्वास के चलते कोसों दूर पैदल चलकर ब्रज धाम में परिक्रमा लगाने से पीछे नही हट रहे है। वही ऐसे में कस्बावासी पुण्य कार्य करने लगे है। कस्बा में करीब एक दर्जन धर्मशालाओं में ठहरने व खोयापाया केन्द्र की स्थानीय भक्तजनों के द्वारा व्यवस्था की गई है। और परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह पानी की प्याउ और भोजन प्रसाद भण्डारे भी चलाये जा रहे है।

चेयरमैन प्रतिनिधि की कहन
इस बारे में चेयरमैन प्रतिनिधि रेहिताश्व वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत की ओर सभी स्थानों पर परिक्रमार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है। कस्बा में जगह जगह कूडेदान रखवाये गये है। और सफाईकर्मियों के द्वारा समय समय पर सफाई कार्य और रात्रि में प्रकाश व्यवस्था की गई है।
नही कराया गया सड़क निर्माण पूरा
सौंख। इन दिनों अधिक मास माह में ब्रज चैरासी की परिक्रमा चल रही है। ब्रज चैरासी परिक्रमा मार्ग में आने वाला सौंख-मथुरा मार्ग आता है। लेकिन पिछले कई माह से निर्माण कार्य चल रहा है। परन्तु प्रशासन द्वारा अभी तक सड़क निर्माण कार्य पूरा नही कराया गया। इससे श्रद्धालु खासे परेशान नजर आये।





