सौन्दर्यीकरण बना दुकानदार और राहगीरों की परेशानी का कारण

सौन्दर्यीकरण बना दुकानदार और राहगीरों की परेशानी का कारणमथुरा । शहर के हृदय स्थल होलीगेट पर त्यौहार के मौसम में बीचो-बीच सड़क पर मिट्टियों के ढेर से चारो तरफ धूल उड़ रही है। आवागमन बुरी तरफ प्रभावित हो रहा है। डिवाइडर और मिट्टी ढेरों से सड़क की चैड़ाई बहुत कम रह गई है। इसके अलावा सड़क के दोनो ओर दुपहिया और चैपहिया वाहनों के खड़े होने से हर आधे घण्टे में जाम बना रहता है। शहर के होलीगेट पर डिवाइडर और अंडरग्राउण्ड विद्युत लाइन के लिये खुदाई बड़े ही धीमी गति से चल रही है। ठेकेदार के मजदूर इतना ढीला कार्य कर रहे हैं कि कई दिनों से लदे मिट्टी के ढेर अभी तक नहीं हटे है। मुख्य मार्ग और शहर का हृदय स्थल होने के कारण यहां प्रायः भीड़ लगी रहती है। वर्तमान में त्यौहार का अवसर है। बाजारों में उड़ती धूल से दुकानदार और राहगीर परेशान हैं। जिला प्रशासन आये दिन सौन्दर्यीकरण के चक्कर में अनियमित ढंग से चाहे जब कोई भी काम शुरू कर देता है। ये काम नियमानुसार सड़क पर चलते वाहनों को देखते रात्रि में होने चाहिए लेकिन आवागमन के दौरान दिन में ही इन कामों को अन्जाम दिया जाता है जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सरकारी काम इतना ढीला है कि एक महीने पहले डिवाइडर बने और अगले महीने बराबर से सड़क खोदकर अब बिजली की लाइन डाली जा रही है। सम्बन्धित निर्माण एजेन्सी के अधिकारी भी इसका निरीक्षण नहीं करते। लोगों की परेशानी नहीं देखते जिससे शहर का प्रमुख बाजार पूरी तरह अवरूद्ध है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti