स्काउट - गाइड षिविर - कैम्प फायर सम्पन्न

    

षिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ज्ञानदीप षिक्षा भारती के छात्र - छात्राओं ने तीन दिवसीय स्काउट - गाइड षिविर में सेवा, कर्Ÿाव्य - पालन और कर्मठता की सीढि़याँ चढ़ीं। 

षिविर के समापन दिवस पर आयोजित कैम्प फायर का षुभारम्भ भारत स्काउट - गाइड के प्रषिक्षण आयुक्त कृश्ण मुरारी सारस्वत ने स्काउट - गाइड आन्दोलन के प्रणेता बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण के द्वारा किया।

ज्ञानदीप क्रीडांगन के मध्य अग्नि - समूह प्रज्वलित हो रहा था  और चारों ओर  स्काउट - गाइड द्वारा निर्मित प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र, अग्नि सुरक्षा केन्द्र, बाढ़ सुरक्षा केन्द्र , भोजनालय, मनोरंजन कक्ष आदि कक्षों में तत्सम्बन्धी गतिविधियाँ हो रही थीं जिनका अतिथि गण ने निरीक्षण किया।

इस अवसर पर स्काउट - प्रार्थना, ध्वज - गान के पष्चात् कृश्ण मुरारी सारस्वत, ज्ञानदीप के संस्थापक सचिव मोहन स्वरूप भाटिया, षैक्षिक निदेषक के0 जी0 माहेष्वरी,प्राचार्या श्रीमती निधि भाटिया एवं प्रषासनिक अधिकारी आषीश भाटिया को स्कार्फ पहिना कर सम्मानित किया गया।

ज्ञानदीप के बाल कलाकारों ने इस अवसर पर सरस्वती वन्दना, लोकनृत्य आदि के अतिरिक्त भ्रूण हत्या तथा सड़क दुर्घटना रोकने सम्बन्धी प्रेरणात्मक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।

मुख्य अतिथि कृश्ण मुरारी सारस्वत ने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि स्काउट के रूप में प्राप्त प्रषिक्षण जीवन में हर समय मार्ग दर्षन करता है। ज्ञानदीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि बाल्यकाल में ही असुरों के संहार, कालिया नाग से यमुना को प्रदूशण मुक्त करने, गिरिराज गोवर्धन धारणा करने से यह लगता है कि भगवान् श्री कृश्ण आदिकालीन स्काउट थे। 

षिविर कार्यक्रम के सहयोगी थे कु0 नीलिमा सारस्वत, श्रीमती सुरभि गौतम , श्रीमती रष्मि षिखा, संदीप कुलश्रेश्ठ तथा जितेन्द्र कुमार। संचालन श्रीमती अंजु षर्मा ने किया।  


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti