स्काॅर्पियों सवार लुटेरों ने राजमार्ग पर दम्पत्ति को बनाया शिकार

जेवरात, नगदी के साथ साथ एटीएम से भी निकाल ले गये नगदी

लूट का शिकार हुए अश्वनी दास व उनकी पत्नी पुलिस चैकी जैंत पर तहरीर लिखते हुए

चैमुहां। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जारी लुटेरों के आतंक ने वृन्दावन निवासी अश्वनी दास को अपना शिकार बनाया। स्काॅर्पियों सवार लुटेरे लिफ्ट देने के बहाने अश्वनी दास को बिठा ले गये और रास्ते में न सिर्फ उनसे नगदी जेवरात आदि लूटे बल्कि उनके एटीएम कार्ड से भी 32 हजार रूपये की नगदी निकाल कर ही उन्हें मुक्त किया। बदमाशों के चंगुल से मुक्त होकर पीडि़त दम्पत्ति ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है। सूचना पर पहुंची सीओ सदर व एसपी सिटी के प्रयासों पर भी लुटेरों का कोई पता नहीं चल सका है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर लुटेरों का आतंक अभी भी जारी है। लुटेरे हाइवे पर बेझिझक लूट कर पुलिस को चुनौती पे चुनौती देतेे चले आ रहे हैं। मानो हाइवे पर पुरी तरह से लुटेरों का राज हो गया है। लुटेरे जब चाहे लूट की घटना को अंजाम देकर बड़ी आसानी से बच निकलते हैं। विगत माह 21 नवबंर को बैंक लूट और 23 नवबंर को पशु व्यारियों से ढेड़ लाख रूपये की लूट कर चुके लुटेरों ने गुरूवार को एक युवक से लाखों रूपये की लूट कर बड़ी आसानी से बचकर निकल गए। अश्वनी दास पुत्र पदम्ना दास निवासी चैतन्य बिहार वृन्दावन गुरूवार को सुबह 10ः30 बजे वृन्दावन से दिल्ली जाने के लिए छटीकरा चैराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी वहां आकर एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी आकर रूकी और अश्वनी दास से दिल्ली जाने के लिए कहा अश्वनी ने उनसे किराया तय किया और गाड़ी में बैठ गया। गाड़ी छटीकरा से करीब आधा किलो मीटर दूर ही चली थी कि लूटेरों ने अपनी गाड़ी को सरकारी गाड़ी बताकर अश्वनी से उसके पास रखे पैसे मांगना शुरू कर दिया। अश्वनी को समझने में देर न लगी उसने लुटेरों से गाड़ी में से उतरने को कहा लेकिन लुटेरों ने उसे गाड़ी की शीट के नीचे डालकर तमंचा तानकर चुप रहने को कहा। अश्वनी के पास 1500 रूपये एक ब्रैशलेट, दो कान की बाली, दो सोने की अंगूठी छीन ली अश्वनी के पर्स में रखे दो एटीएम निकालकर उनके पिन नम्बर पता कर एक लूटेरे को एटीएम के पास उतारकर गाड़ी को हाइवे पर घंटो तक घुमाते रहे। लूटेरों को जब ये विश्वास हो गया कि पैसा एटीएम से निकल चुका है तो वे अश्वनी को जैंत माइनर के पास उतारकर चले गये। अश्वनी के बताए अनुसार एचडीएफसी बैंक के एटीएम से लुटरों ने 21000 रूपये निकाल और आइसीआइसी बैंक के एटीएम कार्ड से 11000 रूपये निकाले। इस वारदात की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी सिटी मनोज सोनकर एवं सीओ सदर प्रीति प्रिय दर्शिनी समेत पुलिस दल मौके पर पहुंच गया। लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti