स्कूल का रिक्शा पलटनें से पाॅच वर्षीय वालक की मौत

मथुरा,। शहर कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा नगर क्षेत्र के श्रीकृष्ण जन्मस्थान लिंक रोड पर एक स्कूली रिक्शा पलटनें से रिक्शें में वैठे पाॅच वर्षीय वालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में कर पंचनामें के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं घटना को लेकर परिजनों में स्कूल प्रबन्धन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी नगर सब्जी मंडी निवासी पुनीत का पाॅच वर्षीय वालक आज प्रातः रिक्शें में बैठ कर स्कूल गया था। स्कूल की छुटटी होने के बालक वंश रिक्शें में बैठकर ही घर वापस आ रहा था कि जन्मभूमि के पीछें लिंक रोड पर गड्डे में अचानक रिक्शा पलट गया जिसमें पाॅच वर्षीय वंश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को देख आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ें। जिन्होंने घटना की सूचना वालक के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचें परिजनों ने वंश की हालत देख रिक्शा चालक की जमकर मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वालक के शव का पंेचनामा भर वालक के शव को परिजनों को सौंप दिया। 

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login