मथुरा। माउण्ट लिट्रा जी स्कूल में ईसामसीह व मुस्लिम धर्म के संस्थापक मोहम्मद साहब का जन्मदिवस क्रिसमस एवं बराबफात के रूप में धूमधाम से मनाये गये। विद्यालय प्रांगण को रंग बिरंगी आकर्षक झांकियों संग विद्युत की झिलमिलाती झालरों से सजाया गया। दाविंसी हाउस के छात्र-छात्राओं ने ईसामसीह व मोहम्मद साहब के जीवन पर आधारित लघु नाटिकाओं का प्रदर्शन कर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन हेतु खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के भी आयोजन किये गये एवं क्रिसमस पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने सान्ता क्लाॅज के रूप में धारण कर सभी बच्चों को आकर्षक उपहार प्रदान किये।





