स्कूली छात्राओं के लिए लगवाया हेल्थ चेकअप कैंप

मथुरा। लायंस क्लब आॅफ मथुरा रैशनल के तत्वाधान में शांति देवी इंटर काॅलेज की छात्राओं का स्वास्थ परीक्षण करवाया गया। अध्यक्ष राहुल बंसल ने बताया की दांतों के परीक्षण के लिए उपस्थित दन्त रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक बालियान व उनकी टीम द्वारा सभी छात्राओ के दांतों की जांच की गयसचिव पिंकल वर्मा ने बताया की डा. जीएस श्रीवास्तव, श्राॅफ आॅय केयर दिल्ली की टीम द्वारा सभी छात्राओ की नेत्र जांच की गयी। 

चाइल्ड स्पेशलिस्ट डाॅ. विमल गुप्ता द्वारा बच्चो का रेगुलर जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया। जोन चेयर पर्सन विनीत अग्रवाल ने बताया की हमारे क्लब द्वारा प्रत्येक माह सेवा कार्य की श्रंखला में यह एक अनूठा कार्य है इससे छात्राओ को अपने स्वास्थ के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

मीडिया प्रभारी आशीष सुपारी वालों ने बताया की स्कूल में उपस्थित सभी 350 से अधिक छात्राओ का नेत्र, दन्त एवं अन्य जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया। इस अवसर पर कपिल, विकास अग्रवाल, जीतेन्द्र गोयल, दिलीप, नितिन चैधरी, अतुल, अभिषेक अग्रवाल, तनु गर्ग, अनूप अग्रवाल, नीताई अग्रवाल, अनुज गोयल उपस्थित रहे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti