यातायात माह के अंतर्गत कस्बा राया इंडियन इंटर कालेज पर थाना के एसएसआई अमित कुमार बच्चों को टिप्स देते हुए
मथुरा। यातायात माह के अंतर्गत माँट रोड स्थित इंडियन इंटर कालेज पर यातायात नियमों की जानकारी देते हुए राया के थाना से एसएसआई अमित कुमार ने बताया युवा अक्सर यातायात के नियम न मालूम होने से गलतियां कर बैठते हैं गलती करते हुए पकड़े जाते हैं।युवा, बच्चे, हैलमेट का प्रयोग करें व यातयात के नियमों का पालन करना चाहिए। इस मौके परकालेज प्रधानाचार्य संजय सिंह, अतर सिंह के साथ कालेज के शिक्षक मौजूद रहे।





