380 महिलाओं एवं बच्चों ने लिया लाभ
मथुरा। सेवारत सैनिकों के परिवारो, बच्चों एवं उनके आश्रितों के लिए तीन दिवसीय रोकथाम व प्रोत्साहक हैल्थ केयर कैम्प का आयोजन मिलिट्री अस्पताल में आयोजित हुआ। मुख्यालय उत्तर भारत ऐरिया के अन्तर्गत मथुरा मिलिट्री अस्पताल में इस तरह की श्रृंखला शीर्षक स्वस्थ वीरांगना कैम्प का पांचवां शिविर सम्पन्न हुआ। इस कैम्प मे स्ट्राइक-1 कोर के परिवार, बच्चो, और फील्ड ऐरिया के सेवारत सेनिको के परिवार व बच्चे भी सम्मलित हुए। कैम्प मैं मेडीकल व सर्जिकल स्पेशलिस्ट के अतिरिक्त ऑख, नाक, कान, गला प्रसुति चर्मरोग, दांत व बच्चों के विशेषज्ञों ने भी अपनी सेवायें दी। 40 वर्ष की आयु से उपर की महिलाओ कि दैंनिक जंाच के अतिरिक्त हडडी व गर्भाशय सम्बंधी रोगो की विशेष जांच कराई गई। महिलाओं के स्तन व गर्भाशय में प्राथमिक अवस्था में होने वाली कैंसर के बचाव के उपाय सम्बंधी एक व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। इस कैंम्प मे कुल 680 महिलाओं व बच्चो ने उपस्थिति दी। संदेहात्मक बीमारी युक्त महिलाओं के इलाज को सुनिश्चित करने हेतु भविष्य में भी कल्याणकारी उपायो को मध्य नजर रखते हुए और भी अधिक कैंम्प आयोजित होंगे।






Related Items
परिवार को वित्तीय रूप से समझदार बनाने के लिए ये हैं उपाय...
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
मृत पत्रकार के परिवार को मिले 20 लाख