1700 किलोमीटर का रास्ता तय कर मथुरा पहुंचेंगे 9 को
मथुरा । स्ट्राईक वन की ईगल डिवीजन द्वारा मोटर साइकिल साहसिक यात्रा का आयोजन किया गया। आज रैली को जनरल आफिसर कमांडिग स्ट्राईक वन के लेप्टीनंट जनरल शौकिन चैहान ने हरी झंडी दिखाकर मथुरा से रवाना किया। इस मोटर साईकिल साहसिक यात्रा में 03 अधिकारी 02 जुनियर कमिशन्ड आॅफिसर और 09 जवान उत्तरप्रदेश के एक जिले व राजस्थान के 12 जिलों से होते हुए कुल 1700 किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए अन्त में 09 सितम्बर को वापस मथुरा पहुचेंगे। यह रैली उत्तर प्रदेश के मैदानी भाग व रेगिस्तान के मार्ग में भुतपूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों से मुलाकात कर नई कल्याणकारी नीतियों और उन्हे नई जानकारी देते हुए भूतपूर्व सैनिकों की पैंशन सम्बंधित समस्याओं को एकत्रित करेंगे। इसके अतिरिक्त यह अभियान दल राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संचयन और संरक्षण का प्रचार भी करेगी। इस अभियान दल का लक्ष्य मार्ग में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रांे के युवाओं से मिलना और उन्हें भारतीय सेना की समृद्ध विरासत और परम्परा से परिचित कराना है। यह मोटर साईकिल अदम्य साहसिक यात्रा शुष्क रेगिस्तान के स्थानीय लोगांे और नये युवाओं के बीच बातचीत का सुनहरा अवसर देगी और न्यायिक व साहसिक कार्यों को प्रेरणात्मक मिश्रण प्रदान करेगी।





